धन तेरस पर खरीददारी का शुभ मुहर्त --Dhanters 2017

धन तेरस पर खरीददारी का शुभ मुहर्त --Dhanters 2017


भारत में धनतेरस का दिन व्यक्तिगत रूप से और व्यापारिक रूप से एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। दीपावली के दो दिन पूर्व धनतेरस मनाया जाता है और यह दीपवाली से पहले आने वाला सबसे  महत्वपूर्ण पर्व भी माना जाता है। सभी लोग धनतेरस के दिन से ही घर में दीपमाला प्रजवलित करके अपने पाने घरों की सजावट शुरू कर देते है  इस दिन कुबेर धन्त्वरी के साथ साथ माता लक्ष्मी का पूजन भी किया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन माता लक्ष्मी भगवान विष्णु के साथ धरती पर आकर विचरण करती हैं। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए धनतेरस के दिन चांदी सोना या धातु के नए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए लोग धनतेरस के दिन बाजार से नए बर्तन और अन्य सामान खरीदते हैं। और यह व्यापार में एकदम से उछाल लाने वाला दिन होता है जो व्यापरियों के लिए काफी अच्छा होता है इस साल 17 अक्टूबर (मंगलवार) को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा।


नरेन्द्र अग्रवाल से जानिए धनतेरस पर खरीददारी करने का शुभ मुहूर्त-

इस वर्ष धनतेरस के दिन प्रात: 09:37 से 10:59 तक का समय खरीददारी के लिए अतिशुभ समय  है। दोपहर में भी खरीददारी की जा सकती है इसके लिए दोपहर 11:55 से 12:40 तक अभिजित मुहूर्त में और दोपहर 1:40 से शाम 5:50 तक सोना, चांदी, वाहन या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना अति शुभ है। इसके बाद शाम 5:47 से रात्रि 8:25 तक प्रदोष बेला में फिर रात्रि 10.30 से पूरी रात्रि खरीददारी का शुभ महूर्त माना गया है।


Dhanteras Puja Vidhi, Shubh Muhurat 2017:

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post

Put Ad 2nd Ad Code Here